Saturday, December 15, 2012

प्रदेश चुनाव घोषणापत्र केलिए मुद्दे

१. कृषि उत्पादन व उत्पादकता की व्यापक बढ़ोतरी- कुल योजना परिव्यय का  खर्च १५% तक ले जाना;


२. जैविक खेती विस्तार- वर्मी कम्पोस्ट इकाइयों की स्थापना, किसानों का पंजीकरण, कृषक मित्र पारितोषण;

३. अनाज भंडारण व्यवस्था की सुदृढ़ता;

४. सिंचाई व्यवस्था की सुदृढ़ता एवं विस्तार;

५. मंडी व्यवस्था को सुदृढ़ करना;

६. अनुसन्धान व शोध कार्यों को किसानों की समस्याओं के समाधान हेतू निर्देशित करना;

७. बागवानों को मिशन के अन्तर्गत दी जा रही सहायता को और सुदृढ़ करना;

८. फल व सब्जी आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना/ प्रोत्साहन;

९. जड़ीबूटी आधारित उद्योगों की स्थापना/प्रोत्साहन;

१०. खुम्ब उत्पादन को प्रोत्साहन;

११. सभी गावों को शुद्ध जल प्रदान करना;

१२. बिजली उत्पादन में वृद्धि;

१३. सौर ऊर्जा क्षमता का दोहन;

१४. ग्रामीण स्वास्थ केन्द्रों में अनिवार्य मूल संरचना व यन्त्र तथा डाक्टर/तकनीकी कर्मचारी प्रदान करना;



१५. सरकारी स्कूलों में आवश्यकतानुसार मूल संरचना व शिक्षक सुनिश्चित करना;

१६. वानिकी कार्यक्रमों को स्थानीय लोगों की आवश्यकता से जोड़ना;

१७. जंगलों में लग रही आग से निजात पाने हेतू स्थाई समाधान करना;

१८. जंगली जानवरों से हो रहे नुक्सान का स्थाई समाधान करना;

१९. लोक सेवा कानून को पूरी निष्ठा से लागू करना;

२०. लोक मित्र केन्द्रों का विस्तार व सुदृढ़ता एवं विस्तार;

२१. सड़कों का विस्तार व अच्छा रख-रखाव;

२२. रेल सेवा व हवाई सेवा के विस्तार तथा सुदृढ़ता केलिए केन्द्र सरकार पर दबाव बढ़ाना;

२३. विकास तथा समाज कल्याण कार्यक्रमों को गरीबी व बेरोजगारी उन्मूलन से जोड़ना;

२४. प्रशासनिक व आर्थिक सुधार कार्यक्रमों को लागू करना;

२५. मूल्यांकन व नियामक व्यवस्था सुदृढ़ बनाकर कार्यकुशलता बढ़ाना;

२६. शासन की जनता के प्रति उतरदायित्वता सुनिशिचित करना;

२७. गैर-उत्पादन खर्चे कम करना;

No comments: